मैं तेरे सवालों का उत्तर क्यों दूं, महंगाई पर पूछा सवाल तो भ'ड़क गए रामदेव... पत्रकार को फ'- टकारा
हरियाणा के करनाल में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी रामदेव पत्रकारों पर भ'- ड़के नजर आए। पत्रकार के महंगाई पर पूछे सवाल पर रामदेव बाबा भ'- ड़क गए। पत्रकार ने पूछा था कि आपने कांग्रेस के टाइम में यह कहा था कि आपको ₹40लीटर तेल वाली सरकार चाहिए या महंगे तेल वाली सरकार चाहिए। अब जबकि बीजेपी सरकार आ गई और तेल के दाम ₹100 हो गए तो आपका इस पर क्या कहना है। इस पर रामदेव भ'- ड़क गए और बोले हां मैंने यह बोला था अब बताओ मैं क्या करूं। महंगाई के सवालों पर बाबा रामदेव काफी भ'- ड़क गए और पत्रकारों से तू मैं मैं करने लगे। सुनिए उन्होंने क्या कहा?
Baba Ramdev's response when a reporter asks uncomfortable questions about his "If BJP comes to power, Petrol price will be Rs. 40" claim.
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) March 30, 2022
"चुप हो जा, आगे से पूछेगा तो ठीक नहीं होगा" pic.twitter.com/BO95SmKkhP
योग गुरू बाबा रामदेव बुधवार को हरियाणा के करनाल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। बाबा रामदेव ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर बोलते हुए राजनीतिक लोगों पर नि'- शाना साधा। साथ ही इसे ओछी राजनीति का परिणाम बताया। वहीं भाजपा का पक्ष लेते हुए बोले कि सरकार व देश चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाया गया है। प्रदेश सरकार की तारीफ करते सीएम मनोहर लाल पर फिल्म बनाने की बात भी रखी।
रामदेव ने कहा कि कर्णनगरी करनाल दान के लिए, उदारता के लिए, सेवा के लिए और भारत के अतित्व व वर्तमान के लिए अहम है। मनोहर लाल, अश्वनी चोपड़ा, पूर्व गृहमंत्री आईडी स्वामी यहीं से मिले। पिछले दो दशक से करनाल से काफी लगाव रहा है। बाबू पदम सेन करनाल ने 90 फीसदी दान दिया है। प्राचीन काल में कर्ण ने सबसे दान दिया था।जो भारतीय संस्कृति को जीते हैं। आज ऐसे पूज्य संत का दर्शन करने आया हूं|